इंडियन स्पीच लैंग्वेज एंड हियरिंग एसोसिएशन (आईएसएचए) के सचिव द्वारा इंडिया मार्ट इंटर मेश लिमिटेड नाम के ई-कॉमर्स उद्यम के खिलाफ उनके ऐप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए श्रवण यंत्रों की अंधाधुंध बिक्री के विरोध में दायर एक मामले में मुख्य आयुक्त ने मंगलवार को श्रवण यंत्रों की ऐसी ऑनलाइन और काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। मुख्य आयुक्त राजेश अग्रवाल ने पाया कि श्रवण बाधित लोगों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों से पेशेवर परामर्श के बिना श्रवण उपकरणों की खरीद और उपयोग उनके लिए जोखिम भरा और कभी-कभी अपूरणीय क्षति वाला हो सकता है। मुख्य आयुक्त (सीसीपीडी) ने शिकायतकर्ता और ई-कॉमर्स उद्यम को सुनने के बाद निष्कर्ष निकाला कि श्रवण यंत्रों की पहचान करने और खरीदने से पहले, उपयोगकर्ता को परीक्षण से गुजरना होगा और चिकित्सा पेशेवर से सलाह लेनी होगी, उसके बाद ही रोगी की जरूरतों तथा पेशेवर की सिफारिशों के आधार पर श्रवण यंत्र दिया जा सकता है। सीसीपीडी ने इंडिया मार्ट की वेबसाइट से श्रवण यंत्रों से संबंधित सभी लिस्टिंग/विज्ञापन को तब तक हटाने का निर्देश दिया, जब तक कि वह उचित पेशेवरों द्वारा जांच की उचित प्रक्रिया स्थापित नहीं कर लेता। सीसीपीडी ने तीन महीने की अवधि के भीतर इंडिया मार्ट को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment