Categories: News-Headlines

सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और हैदराबाद-बैंगलोर राजमार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की दो पायलट परियोजनाएं शुरू की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और हैदराबाद-बैंगलोर राजमार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने की दो पायलट परियोजनाएं शुरू की हैं, जो कुल 1880 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। आज लोकसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पायलट परियोजनाओं के अनुभव और व्‍यवहारिकता अध्ययन के परिणाम के आधार पर देश में राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क के लिए ओएफसी बिछाने का कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन और हाइपर लूप के लिए ट्रैक बनाने के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को 16 लेन तक विस्तारित करने के लिए 120 मीटर तक की चौड़ाई में जमीन उपलब्ध है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ई-हाईवे बनाने की पायलट परियोजना ट्रकों और बसों को ओवरहेड इलेक्ट्रिक केबल का उपयोग करने की अनुमति देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.