Categories: News-Headlines

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया

भारत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 3 (1) के तहत 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित कर दिया है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर पर प्रतिबंध को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। ये संगठन देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। इस संगठन को 28 फरवरी, 2019 को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया गया था। गृह मंत्री ने कहा कि जो कोई भी देश की सुरक्षा को खतरे में डालेगा, उसे कठोर परिणाम का सामना करना होगा।

‘जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर’ पर पिछली बार प्रतिबंध राजपत्र अधिसूचना संख्या S.O. 1069(E)द्वारा 28 फरवरी, 2019 को लगाया गया था। ये संगठन जम्मू और कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवाद और भारत विरोधी प्रचार को बढ़ावा देने में लगातार शामिल है, जो भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता के लिए हानिकारक है। जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर और उसके सदस्यों के खिलाफ विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए), 1967सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

शिवराज सिंह चौहान ने PMAY-G के तहत 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत केंद्र सरकार ने 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक… Read More

8 hours ago

भारत ने कांगो में इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने के प्रयासों में सहयोग के लिए आपातकालीन चिकित्‍सा सहायता भेजी

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप को नियंत्रित करने में सहायता के लिए आपातकालीन चिकित्सा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 236 करोड़ रुपये के त्रिपुरा क्वीन पाइनएप्पल मिशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर “मिशन… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में प्रगति (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की… Read More

17 hours ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाराष्ट्र में पेयजल और जल संसाधन क्षेत्र की समीक्षा की

महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि जल जीवन मिशन और सिंचाई से जुड़ी सभी… Read More

17 hours ago

सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और ईंधन के खुदरा केंद्रों के अनुशासित उपयोग की अपील की

भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.