Categories: News-Headlines

सरकार ने खुदरा व्यापारियों को आमजन के लिए दालों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने में सहयोग करने के निर्देश दिये

उपभोक्ता कार्य विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने एक बैठक में फुटकर विक्रेताओं को खुदरा रसद भंडार व्यवस्था को इस तरह से बनाए रखने सलाह दी है कि कीमतों में वृद्धि होने से आम परिवारों की दालों की खपत पर किसी भी तरह से बुरा असर न पड़ने पाए। रोहित कुमार सिंह ने आज रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) और प्रमुख संगठित खुदरा विक्रेताओं के साथ बैठक में भाग लिया। सचिव ने उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दालों, विशेष रूप से अरहर की दाल के लिए खुदरा मार्जिन को अनुचित स्तर पर न रखा जाए।

इस अवसर पर खुदरा व्यापार के फुटकर विक्रेताओं ने सरकार के साथ पूर्ण सहयोग करने के प्रति अपनी वचनबद्धता व्यक्त की। उन सभी ने आश्वासन भी दिया कि दालों की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सभी तरह से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

खुदरा संघों और प्रमुख संगठित खुदरा व्यापार समितियों के साथ आज आयोजित हुई बैठक उपभोक्ताओं के लिए दालों की उपलब्धता तथा किफायती कीमत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दलहन मूल्य श्रृंखला के हितधारकों के साथ की गई बैठकों की श्रृंखला का ही एक हिस्सा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.