सरकार ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय बहुपक्षीय समिति गठित की है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि यह समिति वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया और ऐसी घटनाओं को रोकने तथा निपटने के लिए जारी दिशा-निर्देश की जांच करेगी। समिति, भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश का सुझाव भी देगी। सरकार ने कहा है कि यह समिति विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जा रही जांच से अलग होगी और ऐसी घटनाओं से निपटने लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर ध्यान देगी।
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि जांच जारी है। श्री नायडू ने बताया है कि विमान में साढे छह सौ फीट की ऊंचाई पर खराबी आई थी और पायलट ने इमरजेंसी की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय इस हादसे की हर पहलु से जांच कर रहा है। श्री नायडू इस समय एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे हैं।
इससे पहले, गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गुजरात में फोरेंसिक विशेषज्ञ डीएनए मिलान में के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
उच्च अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी में अभी एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें फॉरेंसिक साइंस की पूरे गुजरात की टीम जो पिछले दो रातों से सभी परिवारों के डीएनए मैच के लिए काम कर रही है। कुल मिलाकर के भारत सरकार से भी बहुत बड़ी संख्या में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद यहां पर भेजी गई है।
इस बीच, दुर्घटना में विमान में सवार 241 यात्रियों और मेडिकल छात्रों सहित 254 लोगों की मौत हो गई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment