Categories: News-Headlines

सरकार देश भर में एक वर्ष के अन्दर एक हजार खेलो इंडिया केन्‍द्रों की स्‍थापना करेगी

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने देश में एक वर्ष के भीतर एक हजार खेलो इंडिया केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल नई दिल्ली में अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया केंद्र से पूर्व एथलीटों को रोजगार के अवसर के साथ ही उभरते खिलाड़ियों को दिग्गज खिलाड़ियों से मार्गदर्शन का मौका मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपने केंद्र के लिए उपकरण खरीदने के लिए पांच लाख रुपये और संचालन के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश भर में 3500 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। उन्होंने देश के एथलीटों की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने इस बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में साठ साल की तुलना में अधिक पदक जीते है। अनुराग ठाकुर ने हाल में शतरंज विश्व कप में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए 18 वर्षीय प्रगनानंद की भी सराहना की।

खेल मंत्री ने इस अवसर पर तीसरे फिट इंडिया क्विज़ का शुभारंभ किया। उन्होंने खेलो इंडिया योजना के तहत स्वीकृत खेल अवसंरचना परियोजनाओं पर एक सूचना पुस्तिका जारी की और राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल आरंभ किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

19 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.