इलेक्टॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार को आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन से जुडी प्रोत्साहन योजना के तहत देश में लैपटॉप, पीसी और सर्वर के उत्पादन के लिए कंपनियों से आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व में ज्यादातर कंपनियों के लिए भरोसेमंद और विश्वसनीय साझीदार बन गया है।
अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढाने के लिए इस योजना के तहत अब तक 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस योजना के तहत आवेदन जमा कराने का आज अंतिम दिन है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 17 हजार करोड रूपए के बजटीय आवंटन के साथ इस वर्ष मई में आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई स्कीम 2.0 को मंजूरी दी गई थी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लैपटॉप, पीसी और सर्वर के उत्पादन से जुड़े इन कारखानों से 75 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
पिछले आठ वर्ष में भारत में इलेक्टॉनिकी विनिर्माण में सिलसिलेवार 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। मोबाइल फोन का निर्यात लगभग 90 करोड़ से अधिक हो गया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment