केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पिछले हफ्तों में देश में इन्फ्लुएंजा और कोविड -19 के मामलों में बढोत्तरी को देखते हुए यह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और भारत आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ICMR महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को इन्फ्लुएंजा वायरस से संबंधित बीमारियों के कारणों पर कड़ी नजर रखने के संबंध में एक पत्र लिखा था।
पिछले सप्ताह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड -19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। उन्होंने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और आवश्यक उपकरणों की तैयारियों, टीकाकरण अभियान की स्थिति, कोविड के नये स्वरूप और इन्फ्लुएंजा के उभरने और लोगों के स्वास्थ्य पर उसके प्रभावों का आकलन किया।
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment