निम्नलिखित सूचियां योग्यताक्रम में उन 129 (71 + 49 + 09) उम्मीदवारों की है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नवंम्बर, 2020 में आयोजित सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 और रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा लिए गए एसएसबी साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 151 (डीई) पाठ्यक्रम; भारतीय नौसेना अकादमी, इजीमला, केरल तथा वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (उड़ान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठयक्रम अर्थात् 210/एफ(पी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अर्हता प्राप्त कर ली है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों की तीन सूचियों में कुछ समान उम्मीदवार भी हैं।
भारतीय सैन्य अकादमी के लिए सरकार द्वारा यथासूचित रिक्तियों की संख्या 100 [जिनमें एन.सी.सी. ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारकों (सेना स्कन्ध) के लिए आरक्षित 13 रिक्तियां सम्मिलित हैं], भारतीय नौसेना अकादमी, इजीमला, केरल कार्यकारी [सामान्य सेवा] के लिए 26 [जिनमें एन.सी.सी. ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारकों (नौसेना स्कन्ध) के लिए आरक्षित 06 रिक्तियां सम्मिलित हैं] और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 [जिनमें एनसीसी विशेष प्रवेश के माध्यम से एन.सी.सी. ‘सी’ प्रमाण-पत्र धारकों (वायु स्कन्ध) के लिए आरक्षित 03 रिक्तियां सम्मिलित हैं] हैं।
आयोग ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी तथा वायु सेना अकादमी में प्रवेश के लिए क्रमश: 2702, 1246 और 0607 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षण में अर्हक के रूप में अनुशंसित किया था। अंतिम रूप से अर्हक उम्मीदवार वे हैं, जो सेना मुख्यालय द्वारा आयोजित एसएसबी परीक्षण के आधार पर अर्हक हुए हैं। इन सूचियों को तैयार करते समय स्वास्थ्य परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
सेना मुख्यालय द्वारा इन उम्मीदवारों की जन्मतिथि तथा शैक्षिक योग्यताओं की अभी जांच की जा रही है। अत:, इस कारण से इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी जन्मतिथि/शैक्षिक योग्यता आदि के संबंध में अपने दावे के समर्थन में अपने प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ इनकी अनुप्रमाणित छायाप्रतियां, अपने प्रथम विकल्प के अनुसार सेना मुख्यालय/नौसेना मुख्यालय/वायु सेना मुख्यालय को भेज दें।
पते में किसी परिवर्तन की स्थिति में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी सूचना तत्काल सेना मुख्यालय/नौसेना मुख्यालय/वायु सेना मुख्यालय को भेज दें।
ये परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) हेतु सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 के अंतिम परिणाम घोषित होने के पश्चात् आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment