कोच्चि के करीब समुद्र में दिनांक 28 सितंबर को समन्वय अभियान में मर्चेंट वेसल एमवी लिरिक पोएट से उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) की मदद से दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) मुख्यालय द्वाराउच्च समुद्री स्थिति के बीचएक चिकित्सा निकासी की गई थी ।
दिनांक 28 सितंबर 2021 को शाम लगभग 4 बजे, एसएनसी को तटरक्षक मुख्यालय से एक फिलिपिनो पुरुष दल के संदिग्ध कोविड-19 सकारात्मक मामले के बारे में इनपुट मिला। मर्चेंट वेसल (एमवी) के स्थानीय एजेंट ने सूचित किया कि चीफ ऑफिसर, मिशेल जॉन अबयगर की स्थिति ऑक्सीजन के स्तर में कमी के कारण बिगड़ रही थी और उनको तत्काल चिकित्सा निकासी की आवश्यकता थी। जिब्राल्टर से माचोंग के रास्ते में एमवी के जहाज से मेडिकल इवैक्यूएशन (मेडिवैक) करने के लिए आईएनएस गरुड़ से तुरंत एक एएलएच लॉन्च किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने जबरदस्त कौशल और व्यावसायिकता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिकूल मौसम में मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया और रोगी की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की।
मरीज को आईएनएस गरुड़ में लाया गया और सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगे की चिकित्सा सहायता के लिए नौसेना अस्पताल, आईएनएचएस संजीवनी में स्थानांतरित कर दिया गया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment