Categories: News-Headlines

समाजवादी पार्टी के चार विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के चार विधान परिषद सदस्यों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि सपा के विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, नरेंद्र सिंह भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा तथा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।

विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह ने भाजपा का दामन थामने के बाद कहा, ‘‘मैं करीब पिछले डेढ़ साल से भाजपा में जाने का संकेत दे रहा था। मैं मोदी जी और योगी जी से काफी प्रभावित हूं।’’

सिंह ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और उसके सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सुभासपा के अलग होने से भाजपा पर कोई असर नहीं होगा।

रवि शंकर सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पौत्र हैं।

भाजपा में शामिल हुए सपा विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी अगस्त 2013 में आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद नागपाल का तबादला कराए जाने संबंधी अपने दावे को लेकर सुर्खियों में आए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.