सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं और विशेष रूप से राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए सड़कों का ऑडिट कराया जा रहा है। इसके अलावा, एम्बुलेंस वाहनों और उनके कर्मचारियों को भी नई प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे दुर्घटनास्थलों से घायल लोगों को समय पर बचाने के कदम उठा सकें। नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में छठे फिक्की सड़क सुरक्षा पुरस्कार और सम्मेलन 2024 के को संबोधित करते हुए यह बात कही।
अपने संबोधन में नितिन गडकरी ने कहा कि देश में एक साल में पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इनमें अपनी जान गवां देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के अलावा लोगों के व्यवहार में बदलाव लाकर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क पहल के नियमों के तहत, शैक्षिक संस्थानों में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने औद्योगिक और शैक्षिक संस्थानों समेत सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि सड़क सुरक्षा ऑडिट में योगदान करें। हमारे संवाददाता ने बताया है कि औद्योगिक संस्थाओं, सरकारी एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और व्यक्तियों को सड़क यातायात का सुरक्षित वातावरण बनाने में उनके प्रयासों के लिए फिक्की सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment