सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल फरहान अल सऊद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद से भेंट की। बैठक में दोनों देशों के बीच स्थापित सामरिक भागीदारी परिषद के तत्वावधान में की गई विभिन्न द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब से ऊर्जा, सूचना-प्रौद्योगिकी और रक्षा निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों से भारत में अधिक से अधिक निवेश किए जाने की आशा व्यक्त की।
बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति सहित क्षेत्रीय विकास के दृष्टिकोणों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी भारतीयों के कल्याण पर महत्वपूर्ण रूप से ध्यान देने के लिए सऊदी अरब को अपना विशेष धन्यवाद देते हुए उनकी सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के सुल्तान और क्राउन प्रिंस को भी अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment