Categories: News-Headlines

संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के विशेष सत्र से पहले आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का पांच दिन का विशेष सत्र कल से शुरू होगा।उपराष्‍ट्रपति और राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड आज नये संसद भवन पर गजद्वार के ऊपर ध्‍वजारोहण करेंगे। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में संविधान सभा की बैठक से लेकर 75 वर्ष की संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी। सरकार ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त और अन्‍य चुनाव आयुक्‍तों की नियुक्ति से संबंधित विधेयक संसद सत्र में चर्चा के लिए सूची बद्ध किया है। इसके अलावा अधिवक्‍ता (संशोधन) विधेयक तथा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक तथा डाकघर विधेयक सत्र के दौरान चर्चा के लिए सूचीबद्ध हैं। अधिवक्‍ता (संशोधन) विधेयक तथा प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक राज्‍यसभा से पारित हो चुके हैं और लोकसभा में विचाराधीन हैं। डाकघर विधेयक तथा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त और अन्‍य निर्वाचन आयुक्‍त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) विधेयक राज्यसभा में पहले ही पेश किये जा चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.