संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में आज लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी, अदाणी समूह और अन्य मुद्दों को लेकर बाधा उत्पन्न हुई। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर टीएमसी के सांसद अपने चेहरों पर काले नकाब पहन कर सदन के बीचों-बीच आ गए। कांग्रेस, डीएमके और अन्य विपक्षी सदस्य भी अदाणी मुद्दे पर सदन के बीचों-बीच आ गए। इस बीच सत्तापक्ष के सदस्यों ने राहुल गांधी के मांफी मांगने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। अध्यक्ष ओम बिरला ने बार-बार सदन में शांति बनाए रखने को कहा, लेकिन शोर-शराबा जारी रहने के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी इसी प्रकार की स्थिति रही। आज सुबह जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो टीएमसी के सदस्य काले नकाब पहनकर सदन के बीचों-बीच आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और विपक्ष के कुछ अन्य सदस्य भी अदाणी समूह का मुद्दा उठाकर सदन के बीचों-बीच आ गए। राहुल गांधी के मांफी मांगने के मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष के सदस्यों ने विपक्षी सदस्यों को रोका। सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों से सदन की व्यवस्था कायम रखने को कहा, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा। इस कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों की कार्यवाही इन मुद्दों पर लगातार चौथे दिन भी बाधित हुई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment