Categories: News-Headlines

संसदीय कार्य मंत्रालय ने संविधान दिवस मनाने के लिए, सभी को संविधान क्विज और प्रस्तावना के ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को भारत द्वारा संविधान को अंगीकार किए जाने के साथ ही साथ इसके द्वारा समर्थित आदर्शों और सिद्धांतों को रेखांकित करने और हमारे संस्थापकों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

संविधान दिवस मनाने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय सभी नागरिकों को संविधान क्विज और प्रस्तावना के

ऑनलाइन वाचन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है। अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने दो वेब पोर्टल चालू किये हैं। ये वेब पोर्टल हैं:

22 आधिकारिक भाषाओं और अंग्रेजी में संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन वाचन: https://readpreamble.nic.in/ ;

ऑनलाइन क्विज़ (“भारत: लोकतंत्र की जननी”: https://constitutionquiz.nic.in/

ये पोर्टल हर किसी के लिए उपलब्ध हैं और कोई भी इसमें भाग ले सकता है और भागीदारी का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार तैयार किए गए प्रमाणपत्रों को #SamvidhanDiwas. का उपयोग करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More

48 seconds ago

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर

Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More

1 hour ago

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी

Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More

2 hours ago

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More

2 hours ago

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.