Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी तीन दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 77-वें सत्र के अध्‍यक्ष साबा कोरोसी – Csaba Korosi आज तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। पिछले वर्ष सितम्‍बर में पदभार ग्रहण करने के बाद किसी देश की उनकी यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। यात्रा के दौरान साबा कोरोसी विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर के साथ आपसी हित के प्रमुख बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के अध्‍यक्ष के तौर पर उन्‍होंने अपनी प्राथमिकताएं तय की हैं। इनमें संयुक्‍त राष्‍ट्र घोषणा पत्र के मूल सिद्धांतों पर दृढ रहना और संस्‍था के सतत रूपांतरण में स्‍पष्‍ट प्रगति हासिल करना, निर्णय प्रक्रिया में विज्ञान की भूमिका को बढाना और वैश्विक समस्‍याओं के समाधान के लिए भाई-चारे को प्रोत्‍साहित करना शामिल हैं।

जल प्रबंधन में भारत की दक्षता और सतत विकास लक्ष्‍यों को हासिल करने में उसके अनुभव को देखते हुए साबा कोरोसी नीति आयोग के वरिष्‍ठ अधिकारियों तथा भारत के जी-ट्वंटी अध्‍यक्षीय दल के साथ भी चर्चा करेंगे। वे कल वैश्चिक मामलों की भारतीय परिषद् को संबोधित करेंगे। साबा कोरोसी आज बीटिंग रि‍ट्रीट में भी शामिल होंगे। वे कल शहीद दिवस पर राजघाट में महात्‍मा गांधी की समाधि पर पुष्‍पांजलि भी अर्पित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.