Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए एनटीपीसी की प्रतिबद्धता की सराहना की

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी को स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उसके प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त राष्ट्र से प्रशंसा पत्र मिला है।

विद्युत कंपनी ने एक बयान में कहा, “भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लि. को एनर्जी कॉम्पैक्ट (पहल) प्रक्रिया की दिशा में अपने प्रयासों और प्रतिबद्धताओं के लिए, सर्व सतत ऊर्जा महासचिव और संयुक्त राष्ट्र-एनर्जी सह-अध्यक्ष की विशेष प्रतिनिधि सुश्री दामिलोला ओगुनबियी से प्रशंसा पत्र प्राप्त हुआ।”

बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र-ऊर्जा (संयुक्त राष्ट्र का एक तंत्र) ने स्वच्छ ऊर्जा के संबंध में एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है और एनर्जी कॉम्पैक्ट एक्शन नेटवर्क में इसका स्वागत किया है।

एनटीपीसी ने 2030 तक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की रूपरेखा तैयार करने वाले एनर्जी कॉम्पैक्ट के लिए अपनी योजनाएं प्रस्तुत की हैं।

इसमें कहा गया कि एनटीपीसी का नेतृत्व एसडीजी7 (सतत विकास लक्ष्य-7) हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और एनर्जी कॉम्पैक्ट एक्शन नेटवर्क में एनटीपीसी का प्रवेश इसे एनर्जी कॉम्पैक्ट प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बनाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

46 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.