Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र ने कहा-रूस के विशेष सैन्य अभियान के बाद दस लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि रूस के विशेष सैन्य अभियान के बाद दस लाख लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं। रूस की सेना के यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में बमबारी जारी रखने और दो रणनीतिक बंदरगाहों पर कब्जा करने के बाद से लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार एक सप्‍ताह से भी कम समय में यूक्रेन की 2 प्रतिशत से अधिक आबादी को देश छोड़ कर जाना पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने बताया कि यूक्रेन से इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों का पलायन इस सदी का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बन सकता है।

खारकीव से सबसे अधिक संख्‍या में लोगों का पलायन हुआ है। शहर से चलने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसा-ठस भरी हैं और स्‍टेशनों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने देशवासियों से रूस की सेना का प्रतिरोध जारी रखने का आह्वान किया है।

उधर, पिछले सप्‍ताह अभियान शुरू करने के बाद रूस ने पहली बार युद्ध में हताहत होने वालों की संख्‍या बताई। उसने बताया कि इस युद्ध में उसके पांच सौ सैनिक मारे गए हैं और एक हजार छह सौ सैनिक घायल हुए हैं। यूक्रेन ने मारे गए सैनिकों की संख्‍या तो नहीं बताई है लेकिन दो हजार से अधिक नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.