Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन की यात्रा के दौरान नागरिकों पर हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि यूक्रेन ‘‘असहनीय पीड़ा का केंद्र’’ बन गया है। गुतारेस के इस बयान के कुछ देर बाद ही रूसी सेना ने देश में हवाई हमले किए। रूसी सेना के राजाधानी कीव से पीछे हटने के बाद किए गए ये पहले हवाई हमले थे।

यूक्रेन की आपात सेवाओं के अनुसार, रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में कई स्थानों को निशाना बनाया था। इसमें कीव पर हुआ हमला भी शामिल है, जहां एक आवासीय इमारत और एक अन्य इमारत पर हमला किया गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक संवाददाता सम्मेलन करने के करीब एक घंटे बाद ये हमले किए गए। गुतारेस ने कीव में और उसके आसपास तबाह हुए कुछ इलाकों का दौरा किया था और नागरिकों पर हमलों की निंदा की थी।

इस बीच, देश के पश्चिमी हिस्से में पोलोन में, बेलारूस से लगी सीमा के पास चेर्निहाइव और राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में एक बड़े रेलवे हब फास्तिव में विस्फोटों की सूचना मिली। दक्षिणी यूक्रेन में ओडेसा के मेयर ने कहा कि कई रॉकेट को हवाई सुरक्षा द्वारा बीच में ही गिरा दिया गया।

ये हमले एंटोनियो गुटेरेस के राजधानी कीव के बाहर छोटे शहरों में तबाही का मंजर देखने पहुंचने के बाद हुए। गुतारेस ने बुचा जैसे उन शहरों की यात्रा के दौरान वहां हुई क्रूरता की निंदा की, जहां से रूसी सैनिकों के वापस जाने पर नागरिकों के सामूहिक नरसंहार के सबूत मिले थे। यूक्रेन के उम्मीद से अधिक समय तक डटे रहने के कारण रूसी सेना को वहां से लौटना पड़ा था।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कहा, ‘‘जब भी युद्ध होता है, तो इसकी सबसे अधिक कीमत आम नागरिकों को चुकानी पड़ती है।’’

कीव पर हुए हमले ने शहर को हिलाकर रख दिया। इसमें आवासीय गगनचुंबी इमारतों और एक अन्य इमारत की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देखी गईं। रूसी सेना के एक बार फिर डोनबास की ओर रुख करने के बाद से राजधानी कीव पर हाल ही में हमले कम हो गए थे।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहां हमले हुए वहां से गुतारेस कितनी दूर थे।

इससे पहले, एंटोनियो गुटेरेस ने बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर दिया था कि 21वीं शताब्दी में युद्ध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने युद्ध अपराधों के आरोपों की अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) से गंभीर जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग का समर्थन किया था।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूस से विश्व निकाय के साथ ‘‘सहयोग को स्वीकार’’ करने की अपील भी की थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को यूक्रेन आने से पहले मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

17 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.