संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी संघ के अनुसार, 2021 में जानबूझकर किए गए हमलों में संयुक्त राष्ट्र के 24 शांति रक्षकों और संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर रहे एक आम नागरिक की मौत हो गई।
अंतरराष्ट्रीय नागरिक सेवा की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थायी समिति ने कहा कि मारे गए शांति रक्षकों में दो महिलाएं थीं और लगातार आठवें वर्ष माली दुनिया का सबसे जोखिम वाला देश रहा, जहां 19 शांति रक्षक मारे गए। चार शांति रक्षकों की मौत के साथ मध्य अफ्रीकी गणराज्य सूची में दूसरे स्थान पर रहा।
संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एटोर अरौज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘एक बार फिर, संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों, विशेष रूप से शांति रक्षकों जो दुनिया के सबसे जोखिम वाले स्थानों में सेवा दे रहे हैं, ने सबसे अधिक कीमत चुकाई है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अपराधों के लिए किसी को भी पकड़ा नहीं गया और सजा नहीं दी गई। हम सरकारों से संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की रक्षा करने और उनके हत्यारों पर मुकदमा चलाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान करते हैं।’’
स्टाफ यूनियन ने कहा कि 2021 में मरने वाले आठ शांतिरक्षक टोगो से, चार चाड से, तीन आइवरी कोस्ट से, तीन मिस्र से और एक-एक रवांडा, बुरुंडी, कांगो, गैबॉन, मलावी और मोरक्को से थे। मारा गया एक आम नागरिक कांगो का था।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment