हाल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 27 पायदान की बड़ी छलांग लगायी, लेकिन विराट कोहली शीर्ष 10 से बाहर हो गये।
श्रीलंका के खिलाफ हाल में भारत की घरेलू श्रृंखला में मिली जीत से खिलाड़ियों की रैंकिंग पर काफी असर पड़ा है जिसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अय्यर को अपनी आक्रामक और तीन नाबाद अर्धशतकीय पारियों का बड़ा फायदा मिला जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में ऊंची उछाल से 18वें स्थान पर पहुंच गये।
फरवरी में हुई इस श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से पराजित किया जिसमें 27 वर्षीय अय्यर ने 174 के स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में नाबाद 204 रन बनाये।
अय्यर के साथी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुंच गये।
श्रीलंका के पाथुम निसांका ने श्रृंखला के दूसरे मैच में 75 रन की पारी खेली थी जिससे उन्हें छह पायदान का फायदा हुआ जिससे वह रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंचे जबकि पूर्व भारतीय कप्तान कोहली पांच स्थान खिसककर 15वें स्थान पर पहुंच गये जिन्हें इस श्रृंखला के लिये आराम दिया गया था।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment