श्रीलंका में मंत्रिमंडल ने कल देश के घरेलू ऋण समायोजन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। इस सप्ताह के शुरू में श्रीलंका ने बैंकों में छुट्टी की अवधि बढा दी थी ताकि समायोजन के लिए बैंकों को समय मिल सके। ऋण समायोजन का यह कार्य ऐसे समय में किया गया है जब श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाता संगठनों के साथ विदेशी ऋण समायोजन के लिए विमर्श कर रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य देश में आर्थिक उथल-पुथल को समाप्त कर अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करना है।
श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गर्वनर ने भी कुछ ही दिन पहले खाताधारकों को बैंकों में जमा राशि की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि घरेलू ऋण समायोजन से जमाकर्ताओं के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में आर्थिक स्थिरता को लेकर लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं।
राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी कहा है कि सरकारी और निजी- दोनों तरह के बैंकों की स्थिरता का समायोजन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment