Categories: News-Headlines

श्रीलंका सरकार ने कई औषधियों के मूल्‍यों में 40 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की

श्रीलंका सरकार ने सामान्‍यत: उपयोग में लाए जाने वाली कई औषधियों की मूल्‍यों में 40 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह निर्देश साठ औषधियों पर लागू होगा। देश में इन औषधियों की कमी हो गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री चन्ना जयसुमना ने कहा कि इनमें एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, हृदय रोग संबंधी और मधुमेह की दवाएं शामिल हैं।

देश में छह सप्ताह में दूसरी बार दवाओं की कीमतें बढ़ाई गई हैं। पिछले महीने इनकी कीमत में 30 प्रतिशत की बढोतरी की गई थी। अस्‍पतालों में एनस्‍थे‍टिक्‍स की कमी के कारण नियमित सर्जरी पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।

श्रीलंका, कई दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सरकारी आंकडों के अनुसार इस महीने मुद्रास्‍फीति की दर लगभग 30 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

9 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.