श्रीलंका में संसद इस महीने की 15 तारीख को फिर से गठित की जाएगी और 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। संसद अध्यक्ष महिन्दा यप्पा अबेवर्देना ने कल यह जानकारी दी।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने सभी पक्षों से अनुरोध किया है कि सरकार बदलने की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए वार्ता करें। उन्होंने श्रीलंका में हिंसक गतिविधियों की निंदा की और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एंतोनियो गुतेरस के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, श्रीलंका और उसकी जनता को सहयोग देने के लिए तैयार है। प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्रीलंका के घटनाक्रम पर निरन्तर नजर रखे हुए हैं और उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को सुचारू सत्ता परिवर्तन के लिए वार्ता शुरू करने और आर्थिक संकट का समाधान ढूंढने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment