श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने अपने त्यागपत्र की पुष्टि की है। वक्तव्य में कहा गया है कि गोटाबाया राजपक्षे ने आधिकारिक रूप से सूचित किया है कि वे बुधवार को पद से हट जाएंगे। हालांकि राष्ट्रपति ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले संसद के अध्यक्ष ने शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने भी कहा है कि वे भी अपना पद छोड़ देंगे।
इस बीच प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा किए हुए हैं और उनका कहना है कि वे तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक ये नेता अपना पद नहीं छोड़ देते।
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि अभी यह नहीं पता कि गोटाबाया राजपक्षे कहां पर हैं। श्रीलंका के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का त्यागपत्र तभी स्वीकार किया जाएगा जब वे संसद के अध्यक्ष को विधिवत रूप से लिख कर देंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment