श्रीलंका में राजधानी कोलंबो में कर्फ्यू हटा लिया गया है। राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण कर्फ्यू लगाया गया था। प्रदर्शनकारी देश में मौजूदा खाद्य और ईंधन संकट के मद्देनजर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने राजपक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोडी और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। श्रीलंका में स्वतंत्रता के बाद अभूतपूर्व आर्थिक संकट पैदा हो गया है। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि संकट से निपटने के लिए अंतरर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से बातचीत चल रही है।
इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि श्रीलंका के तमिलों को मानवीय आधार पर सहायता उपलब्ध कराने की राज्य को अनुमति दें। श्रीलंका से अनेक आर्थिक शरणार्थी तमिलनाडु पहुंच रहे हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment