Categories: News-Headlines

श्रीलंका में कुरुनेगाला में प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष के निवास में कल आग लगा दी गई

श्रीलंका में पश्चिमोत्तर प्रांत के कुरुनेगाला में प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष के निवास में कल आग लगा दी गई। इसके कुछ घंटे पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था। कल सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मोरातोआ के मेयर समनलाला फर्नान्डो और सांसद सनत निशांथ, रमेश पैथिराना, महिपाल हेराथ, थिसा कुट्टुराछी और निमाल लांजा के निवास को भी आग के हवाले कर दिया। विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और राजनेताओं तथा अधिकारियों के निवास पर हमले करने लगे। डेली मिरर की खबरों के अनुसार श्रीलंका पोदुजना पेरामुना के कुछ कार्यालयों में भी आग लगा दी गयी। वीराकेतिया प्रादेशीय सभा के अध्यक्ष के निवास पर गोलीबारी में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री के इस्तीफा सौंपने और आर्थिक संकट से निपटने के लिए सर्वदलीय अन्तरिम सरकार के गठन के आह्वान के बावजूद श्रीलंका में उथल-पुथल जारी है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.