Categories: News-Headlines

श्रीलंका ने बीस लाख कम आय वाले परिवारों को प्रत्‍येक महीने दस किलो चावल देने की राष्‍ट्रपति के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी

श्रीलंका मंत्रिमंडल ने बीस लाख कम आय वाले परिवारों को प्रत्‍येक महीने दस किलो चावल देने की राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दी है। यह निर्णय दो महीनों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्‍चित करने के लिए लिया गया है। इस निर्णय से इस द्वीप राष्‍ट्र के निर्धनता निवारण विकास कार्यक्रम समृद्धि के लाभार्थियों को भी फायदा होगा। इस कार्यक्रम पर कुल आठ सौ चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें 61 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए छह सौ बीस करोड़ रुपये भी शामिल है। यह कार्यक्रम जिला सचिवालयों और प्रभागीय सचिवालयों में लघु तथा मध्‍यम स्‍तर के धान के कारखानों के सहयोग से कार्यान्वित किया जाएगा। मौजूदा व्‍यवस्‍था के अंतर्गत कम आय वर्गों के लोगों समेत चिन्हित समृद्धि योजना के लाभार्थियों में चावल वितरित किए जाएंगे। महिला, बाल कार्य तथा सामाजिक सशक्‍तिकरण मंत्रालय जिला सचिवालयों के साथ समन्‍वय स्‍थापित करेगा और उन्‍हें आश्‍वयक निर्देश देगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.