Categories: News-Headlines

श्रीलंका के साथ संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास के‍ लिए भारतीय तटरक्षक जहाज गाले बंदरगाह पहुंचे

श्रीलंका के साथ संयुक्‍त प्रशिक्षण अभ्‍यास के‍ लिए भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अपतटीय गश्ती जहाज अभिनव कल गाले बंदरगाह पहुंचे। ये जहाज दो मार्च को कोलंबो पहुंचेंगे और वहां से पांच मार्च को रवाना होंगे। इस दौरान भारतीय जहाज श्रीलंकाई तटरक्षकों के लिए कई तरह के प्रशिक्षण अभ्‍यास आयोजित करेंगे। इनमें अग्निशमन उपाय और क्षति नियंत्रण भी शामिल हैं। इसके अलावा योग, समुद्र तट की सफाई और वॉकथॉन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

भारतीय तटरक्षक बल और उसकी क्षमता के बारे में जागरूकता बढाने के लिए जहाज स्कूली बच्चों के दौरे के लिए खुले रहेंगे। रक्षा अधिकारियों और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित श्रीलंका के मेहमानों के लिए जहाज पर स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। भारतीय तटरक्षक जहाजों के दौरे से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का कुशलतापूर्वक समाधान करने में श्रीलंका तटरक्षक और कर्मियों की क्षमताओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। भारतीय नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों कोरा, काबरा और करंज ने पिछले कुछ महीनों में कोलंबो का दौरा किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.