Categories: News-Headlines

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन के भारत दौरे पर आज नई दिल्ली पहुंचेंगे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। राष्‍ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा है। भारत और श्रीलंका राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इसी संदर्भ में इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

इस दौरान रानिल विक्रमसिंघे का राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है। वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ आपसी हित के विभिन्‍न मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

रानिल विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब वर्ष 2022 के वित्‍तीय संकट के बाद श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। भारत ने श्रीलंका को तेल और आवश्‍यक वस्‍तुओं के लिए ऋण सहायता उपलब्‍ध कराई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

36 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.