Categories: News-Headlines

शेयर बाजार: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 270.24 लाख करोड़ रु की नई ऊंचाई पर पहुंचा

शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2,70,24,154.49 करोड़ रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 376.44 अंक उछलकर 60,660.75 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले पांच कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 1,471.02 अंक चढ़ा है। शेयर बाजार में तेजी के साथ निवेशकों की पूंजी भी पांच दिनों में 8,03,607.44 करोड़ रुपये बढ़ी है। सेंसेक्स में एमएंडएम के शेयर करीब पांच प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रहे। इसके बाद टाइटन, टाटा स्टील और पावरग्रिड का स्थान रहा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.