Categories: News-Headlines

शिमला और दिल्ली के बीच हवाई उड़ानें फिर से शुरू

शिमला और दिल्ली के बीच लगभग दो साल के अंतराल के बाद हवाई उड़ानें आज फिर से शुरू हो गईं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिले के सेराज विधानसभा क्षेत्र के गांव बगसियाड़ से वर्चुअल माध्‍यम से आज सुबह शिमला हवाई अड्डे से एलायंस एयर के नए एटीआर-42-600 विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह भी दिल्ली से वर्चुअली माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कारणों से शिमला हवाई अड्डे पर लगभग दो वर्षों से उड़ानें संचालित नहीं हो पा रही थीं। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से अब शिमला और दिल्ली के बीच अलायंस एयर की उड़ानें सप्ताह में सातों दिन संचालित की जाएंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.