Categories: News-Headlines

शिक्षा मंत्रालय 12-13 अप्रैल को नई दिल्ली में SCO शिखर सम्मेलन 2022-23 के अवसर पर युवा लेखक सम्मेलन का आयोजन करेगा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वर्तमान अध्यक्षता के अंतर्गत, भारत सरकार विदेश मंत्रालय द्वारा तैयार कार्यक्रमों के कैलेंडर के भाग रूप में 12-13 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) युवा लेखक सम्मेलन (वाईएसी) की मेजबानी करेगा।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को युवा लेखकों के सम्मेलन की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में नामित किया गया है, जिसका आयोजन वह नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक स्वायत्त संगठन, के साथ मिलकर करेगा।

सम्मेलन का विषय एससीओ सदस्य देशों के बीच सभ्यतागत संवाद है, जिसमें इतिहास एवं दर्शन, अर्थव्यवस्था, धर्म, संस्कृति, साहित्य और विज्ञान एवं चिकित्सा जैसे उप-विषयों के साथ युवा विद्वानों का दृष्टिकोण शामिल है।

2018 में युवाओं के लिए शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों के संयुक्त संबोधन में, एससीओ सदस्य देशों की युवा शक्ति को आपस में जोड़ने के लिए एक व्यापक नीतिगत रूपरेखा तैयार की गयी थी, जिससे उन्हें बेहतर वैश्विक समझ और संवाद में सक्षम बनाने के लिए रचनात्मक और उत्पादक मार्ग में शामिल किया जा सके।

दो दिवसीय एससीओ युवा लेखक सम्मेलन युवाओं को आधुनिक शिक्षा, प्रशिक्षण, उन्नत प्रशिक्षण, उद्यमशील गतिविधियों और अभिनव परियोजनाओं में व्यापक भागीदारी के अवसरों का पता लगाने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करेगा।

भारत की अध्यक्षता में चल रही “राष्ट्राध्यक्षों की एससीओ परिषद” के दौरान, एससीओ का उद्देश्य ‘सिक्योर’ (सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, संपर्क, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सम्मान और पर्यावरण) के विषय को आगे बढ़ाना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में क़िंगदाओ में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन की शुरूआत में व्यक्त किया था।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की स्थापना एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में 15 जून 2001 को शंघाई में हुई थी। वर्तमान में एससीओ के आठ सदस्य देश (भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान) हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

18 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

5 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

5 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

5 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.