Categories: News-Headlines

वीर गाथा परियोजना – विजेताओं की घोषणा

गणतंत्र दिवस 2022 कई मायनों में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार कई नए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों से उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करके इसे लोगों का उत्सव बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही गणतंत्र दिवस के आयोजनों की तैयारी की प्रक्रिया में भी लोगों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना पैदा करें या फिर से जगाने की कोशिश करें।

वीर गाथा एक ऐसी अनूठी परियोजना है जिसे हमारे देश के स्कूली बच्चों को युद्ध नायकों और बहादुर लोगों की कहानियों से प्रेरित करने के लिए शुरू किया गया है, और इसे पूरे देश से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्रालय ने यह सोच रखी है कि स्कूली छात्रों को वीरता पुरस्कार विजेताओं के आधार पर परियोजनाओं/ गतिविधियों को करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पूरे देश में 21 अक्टूबर से 21 नवंबर, 2021 तक वीर गाथा परियोजना का आयोजन किया।

28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 4,788 स्कूलों के 8,03,900 से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और निबंध, कविता, चित्र और मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों के रूप में अपनी प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया। कई दौर के मूल्यांकन के बाद, 6 जनवरी, 2022 को ‘सुपर 25’ को चुना गया और विजेता घोषित किया गया। एक राष्ट्रीय स्तर की समिति ने सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया है।

विजेताओं को 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा और 25 जनवरी, 2022 को उनके नई दिल्ली आगमन पर सम्मानित किया जाएगा और वे रक्षा मंत्रालय के विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार सभी प्रतिभागियों को वीर गाथा परियोजना के प्रति उनके उत्साह के लिए बधाई और धन्यवाद देता है।

सुपर 25 के नाम नीचे दिए गए हैं :-

 क्रमांक

विजेता का नाम
कक्षा
विद्यालय
राज्य
प्रतियोगिता

1.
पूरांजय गांधी
5वीं
एसडी विद्या मंदिर
हरियाणा
कविता

2.
शिवानी पिंपलापुर
चौथी
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल
हरियाणा
कविता

3.
दिव्यांशी दास
चौथी
एलआर डीएवी पब्लिक स्कूल
ओडिशा
पेंटिंग

4.
आरिवराज चोपड़ा
चौथी
फीनिक्स वर्ल्ड स्कूल
महाराष्ट्र
अनुच्छेद/निबंध

5.
नंदिका ए कुमार
5वीं
सेंट पैट्रिक्स अकेडमी
कर्नाटक
अनुच्छेद/निबंध

6.
कुंतदी प्रथम किनी
5वीं
अमृता विद्यालयम
कर्नाटक
अनुच्छेद/निबंध

7.
निध्यानासेठी
7वीं
बाल भारती पब्लिक स्कूल
दिल्ली
वीडियो

8.
विधि दूबे
7वीं
सेंट अर्नॉल्ड कॉन्वेंट स्कूल
ओडिशा
कविता

9.
जिष्णु घोष
8वीं
दुर्गापुर पब्लिक स्कूल
पश्चिम बंगाल
पेंटिंग

10.
देव कर्ण
8वीं
डीपीएस नोएडा
उत्तर प्रदेश
वीडियो

11.
चेतना मराठे
6ठी
एपीएस महू
मध्य प्रदेश
पेंटिंग

12.
निलय सेनगुप्ता
8वीं
होली एंजेल सीनियर सेकंडरी स्कूल
उत्तर प्रदेश
पेंटिंग

13.
अन्या अनेषा मिश्रा
9वीं
केवी ढेंकनाल
ओडिशा
पेंटिंग

14.
खैदम दिव्यश्री देवी
10वीं
डीएवी पब्लिक स्कूल
मणिपुर
पेंटिंग

15.
अमीशा ठाकुर
10वीं
कार्मल कॉन्वेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल
मध्य प्रदेश
अनुच्छेद/निबंध

16.
शेशा कपूर
9वीं
बाल भारती पब्लिक स्कूल
दिल्ली
वीडियो

17.
श्रेया
9वीं
विकट डीएवी विद्या मंदिर
कर्नाटक
कविता

18.
अमृता एस
9वीं
जनानदीपा स्कूल जावेली
कर्नाटक
पेंटिंग

19.
रुशल सुतर
12वीं
सीडलिंग मॉर्डन पब्लिक स्कूल
राजस्थान
कविता

20.
गर्व जैन
11वीं
महावीर सीनियर मॉडल स्कूल
दिल्ली
वीडियो

21.
श्रैया श्रीवास्तव
11वीं
बाल भारती पब्लिक स्कूल
दिल्ली
अनुच्छेद/निबंध

22.
आकांक्षा वी माल्दे
11वीं
सेंट जोसेफ्स इंडियन जीपीयू कंपोजिट कॉलेज
कर्नाटक
कविता

23.
ऋषभ सेठी
11वीं
एपीएस उधमपुर
जम्मू और कश्मीर
कविता

24.
इशान कुमार नंदा
11वीं
रोटरी पब्लिक स्कूल
ओडिशा
पेंटिंग

25.
आदिशा ग्रोवर
11वीं
आचार्यकुलम
उत्तराखंड
पेंटिंग

Leave a Comment

Recent Posts

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

29 minutes ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

24 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

This website uses cookies.