Categories: News-Headlines

विश्‍व विख्‍यात लेखक सलमान रुश्‍दी का वेंटिलेटर हटा दिया गया है

विश्‍व विख्‍यात लेखक सलमान रुश्‍दी का वेंटीलेटर हटा दिया गया है। उनके एजेंट एंड्रू वायली ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रुश्‍दी अब बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, चाकू से हमले के बाद उनकी एक आंख जा सकती है। पिछले शुक्रवार को 24 वर्षीय हादी मतार ने रुश्‍दी की गर्दन पर चाकू से हमला किया था। हमले के समय रुश्‍दी पश्चिमी न्‍यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। हमले के बाद अस्‍पताल में ऑपरेशन के बाद उन्‍हें वेंटीलेटर पर रखा गया है और उनकी हाथ की नसें क्षतिग्रस्‍त हो गईं हैं।

रुश्‍दी पर यह हमला ईरान के धर्म गुरू अयातुल्‍ला रूहोल्‍ला खुमैनी की ओर से 30 साल पहले जारी फतवे के बाद हुआ है। इस फतवे में खुमैनी ने रुश्‍दी की पुस्‍तक ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को लेकर उनकी मौत का फतवा जारी किया था। यह पुस्‍तक ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है और बहुत से मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं।

हमलावर हादी मतार पर हत्‍या की कोशिश और हमले का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। मतार के सोशल मीडिया विवरण से पता लगा है कि वे शिया उग्रवाद और इस्‍लामिक रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कोर का पक्षधर था। न्‍यूयॉर्क पुलिस अमरीका की संघीय जांच एजेंसी और स्‍थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

7 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

7 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

9 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.