विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आज से 29 फरवरी तक अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रही है। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ायद सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कर रहे हैं।
विकासशील देशों का गठबंधन जी-33, जिसमें भारत एक प्रमुख सदस्य है, उसने डब्ल्यूटीओ से 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में कृषि व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। समूह ने विकासशील देशों के सामने आने वाली खाद्य सुरक्षा चुनौतियों के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने खाद्य और कृषि संगठन के वर्ष 2030 तक लगभग 600 मिलियन लोगों के दीर्घकालिक भूख का सामना करने के अनुमान का हवाला देते हुए कार्यवाही की तात्कालिकता पर जोर दिया है। जी-33 ने अन्य अफ्रीकी और कैरेबियाई समूहों के साथ प्रस्तुत किए गए अपने सह-प्रायोजित प्रस्ताव के महत्व को रेखांकित करते हुए, खाद्य सुरक्षा उद्देश्यों के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग पर स्थायी समाधान का आह्वान किया। उन्होंने सदस्यों से सम्मेलन के दौरान रचनात्मक रूप से शामिल होने और इस प्रस्ताव को अपनाने का आग्रह किया। समूह ने विकासशील देशों के लिए आयात वृद्धि और कीमतों में गिरावट से खुद को बचाने के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र के महत्व पर भी जोर दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment