Categories: News-Headlines

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप: भारत के आकाश कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के आकाश कुमार विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल सर्बिया के बेलग्राद में आकाश ने 54 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल के एक बड़ा उलटफेर करते हुए रियो ओलिंपिक्स के रजत पदक विजेता वेनेजुएला के योएल फिनोल को 5-0 से पराजित किया।

सेमीफाइनल में कल आकाश का मुकाबला कजाकिस्तान के मख़मूद सेबरखान से होगा। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही आकाश ने पदक सुनिश्चित कर लिया है। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले वह भारत के सातवें पुरुष मुक्केबाज होंगे।

92 किलो से अधिक भार वर्ग में नरेन्द्र बरवाल और 63 किलो भार वर्ग में शिव थापा को हार का सामना करना पड़ा। नरेन्द्र को अजरबेजान के मुहम्मद अब्दुल्लायेव ने हराया जबकि पांच बार के एशियाई चैंपियन थापा को तुर्की के करीम ओजमेन से हार का सामना करना पड़ा।

71 किलो भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में निशांत देव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में रूस के वादिम मुसाएव से हार का सामना करना पड़ा। 92 किलो भार वर्ग में इटली के अजीज अब्बेस मोहिद्दीन ने एशियाई चैंपियन संजीत को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया।

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

1 hour ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

1 hour ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

1 hour ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

3 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

3 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.