विश्व प्रसन्नता सूचकांक में फिनलैंड को लगातार पांचवी बार पहला स्थान मिला है। 146 देशों की इस वर्ष की सूची में अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। सबसे खुशहाल शीर्ष पांच देश यूरोप के हैं। अमरीका को 16वां स्थान मिला है। 10वीं विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट में डेनमार्क दूसरे, आइसलैंड तीसरे, स्विट्जरलैंड चौथे और नीदरलैंड्स पांचवे स्थान पर है। लक्जमबर्ग, नॉर्वे, इस्राइल और न्यूजीलैंड शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं। इस रिपोर्ट में लोगों की खुशहाली को संतुष्टि, सकारात्मकता और नकारात्मकता के तीन पैमानों पर मापा जाता है।
File Picविश्व प्रसन्नता सूचकांक में 146 देशों की सूची में भारत 136वें स्थान पर है। बांग्लादेश प्रसन्न्ता सूचकांक में सात अंक ऊपर रहा। पिछले साल बांग्लादेश 101वें स्थान पर था जो इस वर्ष सुधरकर 94वे स्थान पर आ गया है।
इस वर्ष विश्व प्रसन्नता दिवस की दसवीं वर्षगांठ है। इस रिपोर्ट में लोगों की खुशहाली को संतुष्टि, सकारात्मकता और नकारात्मकता के तीन पैमानों पर मापा जाता है। ये पैमाने हैं – जीवन मूल्यांकन, सकारात्मक भावनाएं, और नकारात्मक भावनाएं
इस रिपोर्ट में कोविड काल में सकारात्मक और नकारात्मक भावनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यह पता लग सके कि कोविड ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को कितना बदल दिया है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment