Categories: News-Headlines

विश्व नेताओं ने तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की

विश्व नेताओं ने तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर गहरी चिंता और निराशा व्यक्त की है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा है कि तालिबान से बचने के लिए पड़ोसी देशों में पलायन कर रहे अफगानी नागरिक यूरोप में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जर्मनी को अफगानिस्तान से लगभग दस हजार लोगों को निकालना है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उनका देश मुसीबत में पड़े अफगानी लोगों को निकालने की व्यवस्था जारी रखेगा, लेकिन अफगानिस्तान की स्थिति बहुत ही खतरनाक है।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि अफगानिस्तान को फिर से आतंकवादियों का पनाहगाह नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ्रांस के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को वहां से निकालना फ्रांस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि फ्रांस अनियंत्रित आवाजाही की रोकथाम के लिए जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों के साथ मिलकर मजबूत और समन्वित व्यवस्था करेगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्तान की स्थिति को अत्यंत कठिन बताते हुए कहा कि पश्चिमी देशों को अफगानिस्तान को आतंकियों का पनाहगाह बनने से रोकने के लिए समन्वित प्रयास करना होगा।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रागी ने इटली के मिशन में सहयोग देने वाले सभी अफगानी नागरिकों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कल काबुल से इटली के राजनयिकों और उनके अफगानी सहयोगियों को लेकर पहला विमान रोम पहुंचा।

दूसरी ओर रूस ने काबुल में अपना दूतावास खुला रखने का फैसला किया है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी राजदूत दिमित्री ज़िरनोव आज काबुल में तालिबान के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.