Categories: News-Headlines

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टीम ने दो दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के साथ इंग्लैंड दौरे की शुरुआत की

क्रिकेट में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले साउथेम्प्टन में 10 दिन के क्वारंटीन में रह रहे भारतीय खिलाड़ियों ने हैम्पशायर बाउल में दो दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के साथ इंग्लैंड दौरे की शुरुआत की।

भारतीय टीम साढे तीन महीने के लिए इंग्लैंड के दौर पर है, जहां टीम न्यूजीलैंड के साथ 18 जून से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलेगी और उसके बाद अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

कोविड महामारी के कारण, भारत को पहले की तरह किसी भी स्थानीय क्लब या काउंटी टीम के साथ खेलने की अनुमति नहीं है।

बर्मिघम में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के साथ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच में अपनी पकड़ पक्की मजबूत कर ली है। कल तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 122 रन बनाए। इग्लैंड के पास सिर्फ 37 रन की बढ़त है और अभी मैच में पूरे दो दिन बचे हैं। कल का खेल समाप्त होने पर ओली स्टोन 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन अपना खाता नहीं खोल पाए।

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनर और मेट हेनरी ने तीन विकेट लिए जबकि बाएं हाथ के स्पेनर एजाज पटेल ने दो विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 85 रन की बढ़त ली थी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

6 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

8 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

9 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.