आज विश्व टेलीविजन दिवस है। यह दिन दृश्य माध्यम के महत्व को उजागर करने और निर्णय लेने पर इसके बढ़ते प्रभाव तथा वैश्विक बातचीत को आकार देने में संभावित भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है सुगम्यता।
संयुक्त राष्ट्र ने 1996 में पहली बार विश्व टेलीविजन फोरम का आयोजन किया था और उसके बाद हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। टेलीविजन का आविष्कार 1924 में स्कॉटलैंड के एक इंजीनियर जॉन लोगी बेयर्ड ने किया था। भारत में टेलीविजन की शुरूआत 15 सितंबर, 1959 को यूनेस्को की सहायता से नई दिल्ली में की गई थी।
1965 में आकाशवाणी के एक भाग के रूप में इसका दैनिक प्रसारण शुरू हुआ था। टेलीविजन के आविष्कार ने हमारे संचार और सूचना उपभोग के तरीके में क्रांति लाने का काम किया। इस दिन संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय और वैश्विक स्तर पर सभाएं आयोजित की जाती हैं।
आज के समय में जब सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सामग्री की प्रामाणिकता संदेहास्पद लगती है, ऐसे में यह दिन सरकारों, समाचार संगठनों और व्यक्तियों द्वारा निष्पक्ष जानकारी देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment