विश्व के विभिन्न देशों ने भी भारत को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा कि भारत एक प्रमुख रणनितिक साझेदार है और अमरीका कई प्रमुख क्षेत्रों में उसके साथ सहयोग का इच्छुक है।
भारत में रूस के राजदूत डेनिस ऐलिपोव ने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के लिए समृद्धि और उज्ज्वल अमृतकाल की कामना प्रेषित की। रूसी राजदूत ने मीडिया पोस्ट मे लिखा भारत अमर रहे, रूसी- भारतीय मैत्री अमर रहे। सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय ध्वज के रंगों में जगमगाता नजर आया।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। एक संदेश में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता के सात से भी अधिक दशकों में भारत की असाधारण सफलताओं का उत्सव है। भारत ने अपने देशवासियों की ऊर्जा और कर्मठता से स्वयं को नवाचार और सफलताओं के माध्यम से आधुनिक राष्ट्र के रूप में परिभाषित किया है।
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लोग दोनो देशों की सुदृढ मैत्री के सेतु हैं। उन्होंने कहा कि एक उज्जवल भविष्य के साथ दोनो देशों के संबंध मुक्त, समावेशी, स्थिर और समृद्ध हिन्द प्रशांत क्षेत्र के संरक्षण में भी प्रभावी साबित होंगे।
कोलंबो में भारत के उच्चायोग श्रीलंका में अपने सभी राजनयिक कार्यालयों में 75वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने आज सुबह कोलंबो के इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह के उत्साह को और बढा दिया।
इससे पहले, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के बलिदान को याद करते हुए उच्चायुक्त ने आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कैंडी में भारत के सहायक उच्चायोग के साथ-साथ जाफना और हंबनटोटा में वाणिज्य दूतावासों ने भी तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया।
उजबेकिस्तान के ताशकंद में भारतीय दूतावास ने भारतीय संविधान निर्माण पर एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की। कल ताशकंद के अलीशेर नवोई राष्ट्रीय पुस्तकालय में यह प्रदर्शनी लगाई गई। उज्बेकिस्तान मे भारतीय राजदूत मनीष प्रभात ने उजबेक भाषा में भारतीय संविधान की एक प्रति प्रस्तुत की।
जापान में आज भारतीय दूतावास में भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय राजदूत सीबी जॉर्ज ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस समारोह के दौरान राजदूत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्र के नाम संदेश को पढकर सुनाया। दूतावास ने इस समारोह की झलकियां को भी साझा किया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ईरान और भारत का आपसी एजेंडा राजनीतिक और आर्थिक सम्पर्क सहित सभी संबंधों को मजबूत करना है। भारत का
75वां गणतंत्र दिवस संयुक्त अरब अमीरात में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर प्रमुख राजनयिक दूतावासों में भव्य समारोह आयोजित किये।
अबुधाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में महावाणिज्य दूतावास में आयोजित समारोहों में बडी संख्या में लोग शामिल हुए। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इनमें संस्कृत भारती द्वारा देशभक्ति संस्कृत समूह गान, भरतनाट्यम शैली में सूर्य वंदना और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।
आज शाम एक राष्ट्र एक स्वर थीम के अंतर्गत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का भी आयोजन है।
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment