Categories: News-Headlines

विश्‍व की जनसंख्‍या आज आठ अरब हो गई है

विश्‍व की जनसंख्‍या आज आठ अरब हो गई। संयुक्‍त राष्‍ट्र के जनसंख्‍या प्रभाग निदेशक जॉन विलमथ ने कहा कि जनसंख्‍या 8 अरब तक पहुंचना मानव सफलता का संकेत है लेकिन यह हमारे भविष्‍य के लिए बहुत बड़ा जोखिम भी है। विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट 2022 के अनुसार 2023 के दौरान जनसंख्‍या के मामले में चीन को पछाड़कर भारत के विश्‍व का सबसे अधिक जनसंख्‍या वाला देश बनने की संभावना है।

वार्षिक विश्‍व जनसंख्‍या संभावना रिपोर्ट कल जारी की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्‍या 1950 के बाद सबसे धीमी दर से बढ़ रही है। 2020 में विश्‍व की जनसंख्‍या की वृद्धि दर एक प्रतिशत से भी कम रही।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने कहा कि मनुष्‍य की उम्र लंबी होने और एशिया तथा उप-सहारा अफ्रीका के कुछ देशों में तेजी से वृद्धि के कारण जनसंख्‍या बढ़ी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के नवीनतम अनुमान के अनुसार वैश्विक जनसंख्‍या 2030 में आठ अरब 50 करोड़, 2050 में 9 अरब 70 करोड़ और 2100 में 10 अरब 40 करोड़ हो जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.