Categories: News-Headlines

विधानसभा उपचुनावों में- बिहार में बीजेपी, छत्‍तीसगढ और राजस्‍थान में कांग्रेस, ओडिसा में बीजू जनता दल ने जीत दर्ज की

राजस्‍थान में सरदार शहर सीट पर कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार को 26 हजार आठ सौ से अधिक मतों से हराया।

बिहार में कुढनी विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के केदार प्रसाद गुप्‍ता ने जीत ली है। उन्‍होंने जनता दल युनाइटेड के मनोज कुमार सिंह को तीन हजार छह सौ से अधिक मतों से हराया।

छत्‍तीसगढ में कांग्रेस की सावित्री मनोज मांडवी ने भानुप्रतापपुर सीट जीत ली है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वदवी भाजपा के ब्रहमानन्‍द नेताम को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया।

ओडिसा में बीजू जनता दल की बरसा सिंह बरिहा पदमपुर विधानसभा सीट पर चुनाव जीत गई हैं। उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप पुरोहित से 46 हजार छह सौ से अधिक मतों से हराया।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

3 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.