Categories: News-Headlines

विद्युत मंत्री ने बैटरी भंडारण के लिये पीएलआई योजना पर अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की

विद्युत तथा नवीन और नवीकरण ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने उन्नत रसायन सेल (एसीसी) बैटरी भंडारण तथा विदेश में लिथियम खानों को हासिल करने की रणनीति की समीक्षा करने के लिये कल शाम को अंतर-मंत्रालयी बैठक की अध्यक्षता की। खान मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नीति आयोग के अधिकारीगण और विद्युत मंत्रालय के आला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

आरके सिंह ने भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा पीएलआई योजना पर बोलियों की स्थिति का जायजा लिया और पीएलआई बोली प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्व में लिथियम भंडारों की उपलब्धि पर भी चर्चा की। आरके सिंह ने उन संभावित स्थानों की समीक्षा की, जहां भारत लिथियम खानों की पड़ताल कर सकता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में खानों को हासिल करने की प्रक्रिया और प्रणाली भिन्न-भिन्न है तथा हमें उसी के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिये।

आरके सिंह ने कहा ऊर्जा जरूरतों के मद्देनजर भारत एक विशाल देश है और इसीलिये बैटरी भंडारण सम्बंधी हमारी जरूरत भी बड़ी है। एक अनुमान के अनुसार हमारे 500 गीगावॉट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को सहारा देने के लिये वर्ष 2030 तक इसकी आवश्यकता 120 जीडब्लूएच हो जायेगी। हमारे नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुये उन्होंने भावी संभावनाओं और दीर्घकालीन योजना पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.