Categories: News-Headlines

विद्युत मंत्री ने फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री से मुलाकात की और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

केंद्रीय विद्युत एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (एनआरई) मंत्री आर के सिंह ने फिनलैंड के आर्थिक मामलों के मंत्री श्री मीका लिंटिला से आज नई दिल्ली में मुलाकात की।

आर.के. सिंह ने आरई क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि भारत एकमात्र जी20 देश और बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसने पेरिस समझौते के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) के अनुरूप लगातार अपनी कार्रवाई की है। आर.के. सिंह ने फिनलैंड के व्यापार उद्योग से भारत में आरई क्षेत्र के अवसरों पर सहयोगी और काम करने का आग्रह किया।

दोनों मंत्रियों ने विशेष रूप से ऊर्जा के क्षेत्र में फिनलैंड और भारत के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

फिनलैंड की ओर से सक्षम हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया उत्पादन, इसके भंडारण, परिवहन क्षेत्र में उनके उपयोग, बैटरियों के पुनर्चक्रण, स्मार्ट मीटरिंग सॉफ्टवेयर आदि के क्षेत्र में साथ-साथ काम करने को लेकर भारत के साथ सहयोग करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

42 seconds ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.