विद्युत मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) ने दिसंबर माह तक 40395.34 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है। यह पूंजीगत व्यय वित्तवर्ष 2020-21 के इसी अवधि में हुये पूंजीगत व्यय से 47 प्रतिशत अधिक है। इस तरह, मंत्रालय का पूंजीगत व्यय प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है।
उल्लेखनीय है कि सीपीएसई ने वित्तवर्ष 2021-22 के पूंजीगत व्यय लक्ष्य, यानी 50,690.52 करोड़ रुपये का 80 प्रतिशत पूरा कर लिया है।
विद्युत मंत्रालय के अधीन सीपीएसई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में पावरग्रिड (90.6 प्रतिशत), एसजेवीएन (90.19 प्रतिशत), एनटीपीसी (86.5 प्रतिशत) और टीएचडीसी (85.38 प्रतिशत) शामिल हैं।
विद्युत मंत्रालय ने हमेशा बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं के लिये पूंजीगत व्यय में तेजी लाने पर जोर दिया है। परियोजनाओं के निर्बाध क्रियान्वयन सम्बंधी मुद्दों के समाधान के लिये नियमित रूप से निगरानी और समीक्षा की जाती है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment