Categories: News-Headlines

विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन ने रियो डि जनेरो में ब्राजील की अध्‍यक्षता में जी-20 के विदेशमंत्रियों की 21 और 22 फरवरी को हुई बैठक में हिस्‍सा लिया

विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन ने रियो डि जनेरो में ब्राजील की अध्‍यक्षता में जी-20 के विदेशमंत्रियों की 21 और 22 फरवरी को हुई बैठक में हिस्‍सा लिया। पहले सत्र में वी मुरलीधरन ने ब्राजील की जी-20 की अध्‍यक्षता का भारत की ओर से पुरजोर समर्थन किया और बताया कि चार विकासशील देश – इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील क्रम से जी-20 की अध्‍यक्षता संभालते आ रहे हैं। उन्‍होंने इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका का उल्‍लेख किया।

पिछले वर्ष जी-20 की बैठक में अफ्रीकी संघ को इसमें शामिल किया गया था। वी मुरलीधरन ने स्‍थायी सदस्‍य के रूप में अफ्रीकी संघ के जी-20 के विदेशमंत्रियों की बैठक में पहली बार शामिल होने का स्‍वागत किया। दूसरे सत्र में उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण वैश्विक संस्‍थानों की संरचना और कार्य प्रणाली में महत्‍वपूर्ण बदलावों की जरूरतों पर जोर दिया ताकि उन्‍हें समकालीन चुनौतियों का सामना करने योग्‍य बनाया जा सके। वी मुरलीधरन ने कल भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका के विदेशमंत्रियों की बैठक में भी हिस्‍सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.