Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने 5वीं भारत गयाना संयुक्‍त आयोग की सह-अध्‍यक्षता की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्ममण्‍यम जयशंकर ने 5वीं भारत गयाना संयुक्‍त आयोग की सह-अध्‍यक्षता की। दोनों देशों के बीच प्रवास और आवागमन तथा हवाई सेवा संपर्क के क्षेत्र में समझौते किए गए हैं।

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर की तीन दिन की गयाना यात्रा का आज दूसरा दिन है। डॉ. जयशंकर 21 अप्रैल से मध्‍य और लैटिन अमरीका के चार देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने कल गयाना में राष्‍ट्रपति इरफान अली से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का बधाई संदेश दिया। डॉ. जयशंकर ने इरफान अली की भारत यात्रा के बाद मोटे अनाजों में उनकी दिलचस्‍पी पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने कहा कि इरफान अली की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिली है। विदेश मंत्री ने भारत-गयाना व्‍यापार गोल मेज बैठक को भी संबोधित किया। उन्‍होंने गयाना के प्रधानमंत्री मार्क फ्लिप से भी मुलाकात की।

डॉ. जयशंकर ने कल मध्‍य कैरिबियाई देश सेंट लूसिया के विदेश मंत्री अल्‍वा बैप्टिस्ट से भी गयाना में मुलाकात की और कल गयाना में आयोजित भारत-कैरिकोम मंत्रिस्‍तरीय बैठक में अल्‍वा बैप्टिस्ट के विचारों की प्रशंसा की। कैरिकोम में 20 विकासशील देश शामिल हैं।

डॉ. जयशंकर 24 और 25 अप्रैल को पनामा जाएंगे और मध्‍य अमरीकी इंटीग्रेशन प्रणाली से जुड़े विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्‍सा लेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

11 hours ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

11 hours ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

11 hours ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

11 hours ago

कर्नाटक के लिए आज अहम दिन, मुख्यमंत्री बदलने पर कांग्रेस हाईकमान आज करेगा फैसला, सिद्दा-डीके सब दिल्ली दरबार में हाजिर

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More

11 hours ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.